स्थापित होगे 22 नए गोदाम, पास हुये रू० 250 करोड़।

 

प्रदेश में अनाज के भंडारण को और अधिक बढ़ाने के उदेश्य से हरियाणा भंडारण निगम प्रदेश में 22 नए गोदाम करीब 250 करोड़ रूपये की लागत से बनाने जा रही है। इन गोदामों को अमेरिका द्वारा साइलो स्टोरबिन तकनीक (Silo storebin technology) से ये गोदाम बनाए जाएंगे। इस तकनीक से अनाज को कीड़ों, बारिश और गर्मी से सुरक्षित रखा जा सकेगा। 


इन गोदामों की स्थापना संभावना है कि अप्रैल 2022 तक इनका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तथा आप को बता दे कि इन गोदाम की भंडारण क्षमता 5 लाख मीट्रिक टन होगी। 


हरियाणा भंडारण निगम की ओर से इन गोदामों के लिए टेंडर भी जारी कर दिये गये हैं इस समय निगम के पास जो 111 गोदाम हैं इनकी क्षमता 19.77 लाख मीट्रिक टन है।

तथा निगम की ओर से दस स्थानों पर तो काम भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही निगम जींद और भिवानी में डीएम ऑफिस भी बनाने जा रही है। इस समय विभाग के पास 11 जिलों में डीएम कार्यालय हैं।


इन स्थानों पर बनेगे गोदाम (Warehouses will be built at these places) 

जानकारी के मुताबिक जींद और कैथल में दो-दो गोदाम। इसके अलावा, रोहतक, उचाना, बापौली, पानीपत, चीका, टोहाना, फतेहाबाद, यमुनानगर, सिरसा, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल(होडल), करनाल, हांसी, कैथल में एक-एक गोदाम बनाये जाएगे।

इन गोदामों में गेहूं, धान, बाजरा, कपास, सरसों समेत अन्य फसलों को सुरक्षित रखा जाएगा। 


मंडियों के पास बनेगे गोदाम, पुरानें होगे शिफ्टशिफ्ट  (Godowns will be built near the mandis, elders will be shifted) 

आपको बतादें की हरियाणा सरकार इन नए गोदामों का निर्माण अनाज मंडियों के पास करेंगी। क्योंकि इससे न केवल परिवहन का खर्च बचेगा और अनाज को जल्दी गोदामों तक पहुंचाया जा सकेगा। तथा जो गोदाम आबादी के अन्दर बने हुये हैं उन गोदामों को शिफ्ट भी किया जाएगा क्योकिं वहाँ पर वाहनों के आने जाने में परेशानी होती है। 

विज्ञापन-

मैं आपको एग्रोस्टार में आमंत्रित कर रहा हूं! लिंक पर क्लिक करें और सभी फसल संबंधित प्रामाणिक उत्पाद और समाधान प्राप्त करने के लिए एग्रोस्टार फ्री एप इंस्टॉल करें। एप से जुड़ने के बाद आपको ₹100 का लाभ होगा। शर्ते लागू * डाउनलोड करें 👉 👉Agrostar




किसान नगरी

किसान नगरी किसानों के लिए नि:शुल्क काम करती हैं। यह नगरी किसानों के लिए खेती संम्बधित विभिन्न जानकारी साझा करती हैं। इस नगरी का उदेश्य किसानों को एक ही जगह खेती संम्बधी आवश्यकता ओं को उपलब्ध करवाना हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form